फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन की रामलीला के चलते चिनैनी में नहीं मनाया गया दशहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे में 15 दिन तक होने वाली रामलीला के चलते रावण दहन नहीं होता है। इस कारण क्षेत्रवासी उत्सव को देखने के लिए उधमपुर या फिर जम्मू का रुख करते है।
विज्ञापन

दरअसल चिनैनी में 15 दिन तक रामलीला का आयोजन होता है। रामलीला क्लब के पूर्व प्रधान अशोक गुप्ता व महासचिव रत्न लाल ठांगरी ने बताय कि कुछ वर्ष पहले चिनैनी में दशहरा मनाया गया था, लेकिन उस समय अपशगुन हुए थे, जिसके बाद उत्सव को मनाना बंद कर दिया गया। बताया कि 28 साल पहले हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी में पहली दफा रावण दहन हुआ था, मगर उसमें श्रीराम का रूप धरे कलाकर को आतिशबाजी आंख में लगी थी। इसके बाद आजतक रावण दहन नहीं किया गया। अब क्षेत्रवासी रावण दहन देखने के लिए उधमपुर या जम्मू का रुख करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें