उधमपुर। प्रगतिशील युवा समाज रामनगर ने आनंद भारती स्कूल उधमपुर के सभागार में बुधवार को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। उत्तम सिंह अलबेला ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। सुरेश कुमार शर्मा ने इस समारोह का संचालन किया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में तनु श्री शर्मा और आनंदिया गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का समापन स्कूल प्रिंसिपल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। संवाद