कटड़ा। रोपवे को लेकर शुक्रवार को स्थानीय युवाओं ने बैठक की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार व श्राइन बोर्ड उनके साथ 23 दिसंबर तक बात नहीं करता है तो उसके बाद कटड़ा अनिश्चितकातीन हड़ताल की जाएगी।
उनका कहना था कि पहले ही जम्मू कश्मीर में बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार हैं और जो लोग अपना कामकाज कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं, श्राइन बोर्ड व सरकार उनके मुंह से भी निवाला छिनने में लगा हुआ हैं। अगर सरकार या श्राइन बोर्ड ने 23 दिसंबर तक स्थानीय लोागों से बात नहीं की तो हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के चेयरमैन बली राम राणा, करण सिंह आिद माैजूद थे। संवाद