फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गीत और संगीत से प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिलाभर के साथ शहर में बुधवार को क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह शिवनगर इलाके में स्थित सेंट थाॅमस चर्च में आयोजित किया गया। इसमें गीत व संगीत से प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

इसमें शहर और आसपास के इलाकों से काफी संख्या में ईसाई बिरादरी के लोगों के साथ ही अन्य धर्मों के लोगों ने भी बढ-चढ़कर भाग लिया। इसमें प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस व जीवनी को दर्शाती प्रदर्शनी भी लगाई गई।
सुबह करीब 11 बजे यूनियन चर्च में बिशप संतोष थॉमस के नेतृत्व में कार्यक्रम शुरू हुआ। बच्चों व युवाओं ने गीत, संगीत व नृत्य के जरिए प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान किया। बच्चों ने बताया कि प्रभु यीशु ने हमेशा सबको अपना माना और सभी को मानव समझ कर प्रेम किया। उन्होंने किसी को भी बांटना नहीं सिखाया, बल्कि सबको मिलकर जीवन जीना सिखाया था। इसके साथ ही बच्चों व युवाओं ने हिंदी, डोगरी, पंजाबी व अंग्रेजी भाषा में प्रभु यीशु की जीवनी पर आधारित अन्य संगीतमय कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन

युवाओं ने बताया कि किस तरह प्रभु यीशु धरती पर अवतरित हुए थे और किस तरह से उन्होंने मानव को जीवन जीने की कला सिखाई थी। उन्होंने किसी को भी पराया नहीं समझा।
सबको अपना मानकर गले लगाया और सत्य का मार्ग दिखाया। बिशप संतोष थॉमस ने भी सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए सभी को प्रभु यीशु के बताए शांति, प्रेम और भाईचारे के साथ मिलजुल रहने का संदेश पर चलने का आह्वान किया। विश्वभर में क्रिसमस इसी संदेश के साथ मनाया जाता है।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें