चिनैनी। दौशाला मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को भंडाया लगाया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
शुक्रवार की सुबह दौशाला मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद दोपहर को भोग लगाया गया और उसके बाद भंडारा शुरू किया गया। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सबसे पहले मंदिर में माथा टेका और मन्नतें मांगीं। इसके बाद भंडारे का प्रसाद चखा। भंडारे में चिनैनी के अलावा नगुलता, बांई, बैणी संगम, घाड़िया, धनास व अन्य जगहों से श्रद्धालु पहुंचे थे। संवाद