चिनैनी। चिनैनी कस्बे में जारी रामलीला मंच पर हनुमान के अशोक वाटिका को उजाड़ने का दृश्य मंचित किया गया। इसके पहले रामलीला मंच पर प्रभु श्रीराम की आरती उतारी गई। रामलीला का आरंभ रावण दरबार के मंचन से हुआ। हनुमान लंका में प्रवेश कर वहां की गतिविधियों का जायजा लेते हैं और माता सीता से मिलने के लिए पहुंच जाते हैं। इस दौरान हनुमान को भूख लगती है तो वह अशोक वाटिका में पहुंचकर फल खाने लगते हैं और पूरा बाग उजाड़ देते हैं। मेघनाथ द्वारा हनुमान को बंदी बनाकर रावण के दरबार में पेश किया जाता है और उसके बाद उनकी पूंछ में आग लगा दी जाती है। उसी आग से हनुमान लंका दहन करते हैं।