फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भरत मिलाप का मंचन देखकर दर्शकों की छलकी आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे में जारी रामलीला मंचन के दौरान भरत मिलाप का दृश्य मंचित किया गया, जिसे देख दर्शकों की आंखें भी छलक पड़ीं।
विज्ञापन

रामलीला मंच पर सबसे पहले मां शेरावाली की आरती की गई और उसके बाद रामलीला का मंचन शुरू हो गया। रामलीला मंचन के दौरान कई दृश्य दर्शाए गए। इसमें श्री राम और भरत का मिलाप हुआ। मंचन के दौरान भरत के अयोध्या में अपनी माता के साथ संवाद का दृश्य मंचित किया गया। उसके बाद भरत पूरी अयोध्या नगरी के साथ वन में पहुंचकर श्रीराम से मिलते हैं और उन्हें वापस अयोध्या लाने का प्रयास करते हैं। श्रीराम अपने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए भरत को अयोध्या का राजपाट उनके आने तक सौंपते हैं। श्री राम और भरत का मिलाप देखकर दर्शकों की आंखें छलक पड़ीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें