रियासी। भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में मंगलवार को जिला स्तरीय कला उत्सव करवाया गया। इसमें जिले के स्कूलों के छात्रों ने सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार मुख्य अतिथि रहे।
छात्रों ने लोक संगीत, नृत्य और स्वदेशी अभिव्यक्तियों सहित कई तरह के प्रदर्शन प्रस्तुत किए। इस मौके पर अध्यापक संजीव शर्मा, जिला प्रभारी अक्ता खजूरिया, वर्षा शर्मा, अध्यापक मंजीत सिंह, रतन शर्मा, तरुण शर्मा, रोमाल सिंह, विजय कुमार मौजूद रहे। संवाद