कटड़ा। हर वर्ष की तरह इस बार भी धर्मनगरी में शत चंडी महायज्ञ का आयोजन मकर संक्रांति पर किया जाएगा। मगर कोरोना के चलते भंडारा नहीं होगा। इस दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा। यह जानकारी दुर्गा भवन में आयोजित बैठक में दी गई। बैठक में राकेश दूबे, राजेंद्र मैंगी, शाम परोच, संजय अरोड़ा, अजीत शर्मा, संजय गोल्डी मौजूद रहे। सनद रहे कि कटड़ा में 40 साल से शत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मगर इस बार कोरोना के चलते भंडारा नहीं करने का निर्णय किया गया है।