उधमपुर। सीआरपीएफ की 137 बटालियन की ओर से सोमवार को रौन गांव में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें विभिन्न किस्मों के 242 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट मोहम्मद खालिद खान के नेतृत्व में हुआ, जिसमें अधिकारियों, जवानों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
कमांडेंट ने बताया कि बटालियन की ओर से पांच जून से शुरू किए मेगा प्लांटेशन ड्राइव के तहत 24 जुलाई तक विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों व अस्पताल और सामाजिक स्थलों पर पांच हजार के करीब पौधे लगाए गए हैं। इसके साथ ही लोगों को पौधरोपण के प्रति प्रेरित किया गया है। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी साधू सरण यादव, द्वितीय कमान अधिकारी तेजेंद्र कौर, उप कमांडेंट शोभा रावत, सहायक कमांडेंट कल्याण चक्रवती सहित क्षेत्र के सरपंच भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।