कटड़ा। कटड़ा के अंतर्गत धीरती स्थित सीआरपीएफ 06 बटालियन के कैैंप में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें कर्मियों और उनके परिजनों ने मुख्यालय परिसर में करीब 100 पौधे लगाए। इस मौके पर हीरानगर रेंज के देवेंद्र यादव व उनकी पत्नी सुषमा यादव बतौर मुख्य अतिथि रहीं। कमांडेंट जतिंदर कुमार गुप्ता ने कहा कि एक ओर जहां बटालियन के अधिकारी व जवान विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वैष्णो देवी भवन के साथ ही लोगों की सुरक्षा कर रहे हैं वहीं सामाजिक दायित्व को भी निभा रहे हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।