फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी चराने गया युवक करंट से झुलसा

Sun, 24 Jul 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पौनी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बिद्रा बुलियान निवासी एक युवक करंट से झुलस गया। उसे पौनी पीएचसी से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। उसकी हालात नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ब्रिदा बुनियान निवासी तिलकराज पुत्र मुंशी राम (18) रविवार की दोपहर को अपने मवेशियों को चराने गया था। वहां एक जगह बिजली की मुख्य लाइन का तार टूटा पड़ा था। इसे वह देख नहीं पाया और उसका शरीर तार को छू गया। इससे उसे करंट लग गया। वह बुरी तरह झुलस गया।

हादसे के बाद वह काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। जब गांव के लोग किसी काम से उधर पहुंचे तो उसे बेसुध हालत में पड़ा देखा। पता चला कि उसे करंट लग गया है और उसकी हालत नाजुक है। इसके बाद उसके परिवार वालों को खबर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पाकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। आननफानन में उसे पीएचसी पौनी में भर्ती कराया गया।  उसे चारपाई पर लिटाकर अस्पताल ले गए। परिवार के यहां डाक्टरों ने उसकी हालत बेहद गंभीर बताई। यहां उसे उसे जम्मू रेफर कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें