फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खाई में गिरा दो की मौत

Sun, 27 Nov 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के निकट शनिवार की सुबह करीब नौ बजे एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में उसके चालक और सहचालक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक कठुआ जिले के राजबाग के रहने वाले थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वालपुटि से लदा हुआ एक ट्रक जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था तभी रामबन कसबे से बाहर निकलते ही सेरी मोड़ के पास ट्रक चालक से अनियंत्रित होकर करीब 300 फुट नीचे चिनाब दरिया के किनारे जा गिरा। घटना की जानकारी मिलने ही क्विक रिएक्शन टीम और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया और दो लोगों को ट्रक से बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

दोनों शवों को जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शाम को दोनों शवों को उनके रिश्तेदारों के हवाले कर दिया गया। मृतकों में चालक दलजीत सिंह और सहचालक कृष्ण लाल कठुआ जिले के राजबाग के रहने वाले थे। इस मामले में रामबन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें