फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में खाई में टिप्पर गिरने से दो की मौत

Tue, 27 Sep 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ रियासी
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दरमाडी से अरनास की तरफ आ रहा एक टिप्पर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार टिप्पर नंबर जेके 02 डब्ल्यू 6411 से चालक कुलदीप सिंह और सुभाष सिंह दोनों निवासी मतलोत अरनास की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में टिप्पर का संतुलन बिगड़ गया था। इसके चलते वह करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को निकालने के लिए अभियान शुरू किया। जब तक दोनों को निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया है। पुलिस स्टेशन अरनास मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें