रामनगर के जंद्रेडी गांव में सुबह एक युवक राकेश कुमार की रहस्यमय परिस्थितियों मौत हो गई। युवक का शव गांव के नजदीक नाले में पाया गया। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार सुबह पांच बजे अपने घर से बाहर गया था। काफी समय तक वह घर वापस नहीं लौटा।
घर वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश करने के बाद राकेश को अपनी ही जमीन से निकल रहे नाले के बीच में देखा। सुबह घर से वह काम के लिए निकला। नाले को पार करके की वह काम के लिए रोज घर से निकलता था। घरवालों ने रामनगर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए शव को उप जिला अस्पताल लाया। राकेश कुमार की मौत किस कारण से हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।