फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध मौत

Tue, 30 Aug 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
पावर हाउस क्षेत्र में संदिग्ध हालत में एक महिला की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। मृतका दर्शना देवी के मायके वालों ने इसे हत्या बताया। मृतका के भाई सुरेश कुमार ने कहा कि पहले भी उसकी बहन के साथ मारपीट की गई थी, जिसे उसने घर आकर बताया था। एक-दो बार मामले को शांत करवाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही।
विज्ञापन


सुरेश के अनुसार 18 वर्ष पहले उनकी बहन की शादी पावर हाउस में रहने वाले मोहन लाल के साथ हुई थी, जिसके दो बेटे हैं। एक बारहवीं, जबकि दूसरा आठवीं कक्षा में पढ़ता है। रक्षाबंधन से एक दिन पहले भी बहन के साथ मारपीट की जानकारी मिली थी। कहा कि जब इस बारे में मोहन लाल और उसके परिवार से बात की गई, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। बाद में रक्षाबंधन के दिन दर्शना ने घर आकर खुद मारपीट किए जाने की बात कही।

उन्होंने कहा की दर्शना की मौत की जानकारी भी उन्हें किसी और के जरिये मिली। जब व जिला अस्पताल के शवगृह पहुंचे, तो ससुराल पक्ष से कोई भी वहां नहीं था। इससे साफ होता है कि उसकी हत्या की गई। उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उधमपुर थाना प्रभारी ओपी चिब ने कहा कि फिलहाल पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें