फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट से मौत

Sun, 12 Jun 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
रामनगर के कघोट गांव में शनिवार की सुबह 10 बजे पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक बिन्नी कुमार (28) कघोट का ही रहने वाला था। जानकारी के अनुसार बिन्नी तथा उसके घर के सदस्य पत्थर तोड़ने का काम करते हैं। शनिवार भी सुबह बिन्नी तथा उसके घर के सदस्य पत्थर तोड़ने के लिए गए।
विज्ञापन


अभी वह कोग में पत्थर इकट्ठा ही कर रहे थे कि अचानक साथ में लगती पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर बिन्नी के ऊपर आ गिरा, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे परिवार वालों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें