फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की सहित सात लोग गिरफ्तार

Mon, 24 Oct 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रामनगर
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
विज्ञापन
पिछले दिनों बरमीन में हुए सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंचे चिनैनी-घोरडी के विधायक दीनानाथ पर हमला करने के आरोप में एक लड़की सहित सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच के लिए सभी को पांच दिन की रिमांड पर रखा जाएगा।
विज्ञापन


छह लोगों को रामनगर पुलिस ने थाने में रखा है, जबकि लड़की को उधमपुर वुमेन सेल में भेज दिया गया है। गिरफ्तार लोगों में बरमीन हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल और एक लेक्चरर भी शामिल हैं।

बता दें कि छह 6 अक्तूबर को बरमीन गांव में एक मेटाडोर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। हादसे से लोगों में काफी रोष था। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई थी। इस बीच हादसे की जानकारी मिलते ही विधायक दीनानाथ मौके पर पहुंचे। जैसे ही प्रदर्शनकारियों को विधायक के आने की सूचना मिली कि लोगों का गुस्सा विधायक पर फूट पड़ा। विधायक पर हमला कर दिया गया। उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए थे।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने विधायक को किसी तरह वहां से सुरक्षित निकाला था। बाद में इस मामले में विधायक ने केस दर्ज करवाया था। विधायक पर हमले की जांच करने के बाद पुलिस ने एक लड़की सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें बरमीन हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल रमेश कौल, लैक्चरर हेमराज, सरपंच सुखदेव, सन्नी गुप्ता, विक्की शर्मा और साहिल गुप्ता शामिल हैं। इनके खिलाफ धारा 307, 323, 341, 336, 147, 148, 353 आदि लगाए गए हैं। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें