पदयारना से किश्तवाड़ जा रही एक मेटाडोर के कुच्छल मुगल मैदान रोड पर पलटने से उसमें सवार सात यात्री घायल हो गए। घायलों में मोहम्मद अयूब पुत्र लाल मोहम्मद निवासी केरू डूल, जी हुसैन पुत्र अब्दुल सलाम निवासी डूल, आरिफ हुसैन पुत्र अब्दुल कयूम निवासी पदयारना, मोहम्मद यूनुस पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी पदयारना, नदीम अहमद पुत्र सुन्नावाला निवासी डूल, खालिद अहमद पुत्र बशीर अहमद निवासी चरोल नागसिनी और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। हादसे के दो घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।