सोमवार को बोंजुआ से आ रहा एक ट्रक कूनामोड़ के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक मोहम्मद अशरफ निवासी रामसू डोडा की मौत हो गई। रामबन में एक कार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार तीन लोग इस दुर्घटना में गंभीर रूप्ा से घायल हुए हैं।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के निहाड़ इलाके में एक जाइलो कार को अज्ञान वाहन में टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित कर बचाव कार्य शुरू कर दिया।
पुलिस के साथ स्थानीय रेडक्रास वालंटियर भी मौके पर पहुंच गए और खाई में से घायलों को निकालकर रामबन के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में एक आईआरपी बटालियन का जवान मोहम्मद अली भी शामिल है। दो अन्य घायलों में इफ्तकार अहमद त्रूजूद द्रास, जबकि ताजिक अली कारगिल का रहने वाला है। अस्पताल में चिकित्सक दोनों का उपचार कर रहे हैं।