फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन खाई में गिरा एक की मौत

Wed, 11 Jan 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामबन
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले चंबलवास इलाके में मंगलवार दोपहर को एक टाटा मोबाइल बिसलरी नाले में गिर गया। इस हादसे में उसमें सवार एक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घाटी की ओर से एक टाटा मोबाइल जम्मू की ओर आ रहा था। जब वह चंबलवास पहुंचा तो अचानक वह चालक से बेकाबू होकर करीब दो सौ फुट नीचे बिसलरी नाले में जा गिरा।

इस हादसे में उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से दोनों को खाई से निकालकर बनिहाल उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहां घायल चालक मीरां साहिब निवासी मुश्ताक अहमद का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक बिश्नाह जम्मू का रहने वाला मुश्ताक अहमद था। घटना की जानकारी मिलने पर बनिहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें