फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी मिनी बस पलटी, आठ जख्मी

Tue, 19 Apr 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रियासी
विज्ञापन
बारातियों से भरी ‌मिनी बस पलटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्लाक के धनुआ क्षेत्र में सोमवार की शाम को एक मिनी बस के पलटने से उसमें सवार सवारियों में से लगभग आठ यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि पलटने के बाद मिनी बस सड़क के किनारे लोहे की रेलिंग और वहां पड़े बड़े पत्थर से टकरा कर अटक गई। अन्यथा काफी बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोटला रनसू से रियासी के लिए बारात लेकर निकली मिनी बस नंबर जेके14ए-5027 बारातियों को लेकर रियासी की तरफ आ रही थी। इस दौरान धनुआ में चालक ने जब मोड़ काटने लगा तो मिनी बस पलट गई। हालांकि इसी दौरान मिनी बस सड़क के किनारे पर लगी हुई रेलिंग के साथ ही पडे़ पत्थर के साथ टकरा कर रुक गई।

इस हादसे में आठ बराती घायल हो गई। सभी को प्राइमरी हेल्थ सेंटर पौनी पहुंचाया गया। वहां से कुछ को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में सुनीत सिंह निवासी संगड, इंदर सिंह निवासी रनसू, पुरोषोत्तम सिंह निवासी संगड, कुलदीप सिंह निवासी कोटला, तिलक निवासी कोटला, लाजो देवी निवासी कोटला और अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें