फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटाडोर और बाइक की टक्कर, युवक की मौत

Sat, 16 Apr 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
विज्ञापन
मृतक छात्रा की उम्र करीब बीस साल बताई जा रही है, जो अपनी बुआ के घर आई हुई थी।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर डोडा5बटोत राष्ट्रीय राजामर्ग पर शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे खिलैनी क्षेत्र में मेटाडोर और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खिलैनी क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास बाइक (जेके06-9199) और मेटाडोर की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक पर सवार युवक खिलैनी निवासी प्रवीण कुमार (20) और अमित सिंह (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचित किया।

खिलैनी पोस्ट से पुलिस दल भी पहुंचा और मेटाडोर में सवार यात्रियों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमित का इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मेटाडोर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रवीण इंजीनियरिंग का छात्र था। वह पेट्रोल पंप पर तेज भरवाने के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें