फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों की मेटाडोर पलटी, एक मरा

Wed, 12 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
उधमपुर के पट्ठी पंगारा गांव के पास गुलजारा क्षेत्र में देर रात दो बजे के करीब बारातियों से भरी एक मेटाडोर के खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब मेटाडोर में गलयोत से आई बाराती वापस जा रहे थे। एक अन्य हादसे में कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई, जिसमें दो जख्मी हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देर रात को मेटाडोर जेके02एन-0448 गलयोत से बारात लेकर मानसर गांव आई हुई थी। वापसी पर जैसे गुलजारा गांव के पास पहुंची कि वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे हादसे में मेटाडोर में सवार बारातियों में से एक की मौत हो गई, जबकि अन्य 19 घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मारा गया व्यक्ति विनोद कुमार (32) गलयोत का रहने वाला था। जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक कुलदीप (30) को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं एक अन्य हादसे में उधमपुर से 8 किलोमीटर दूर रौन दोमेल के पास ट्रैक्टर तथा कार की टक्कर में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आल्टो कार रौन दोमेल की ओर जा रही थी कि ट्रैक्टर से टकरा गई, जिसमें कार में बैठे दो लोग घायल हो गए। घायलों में प्रेम दास निवासी सांबा तथा राम प्यारी निवासी बट्टल शामिल है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों हादसों में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें