रामनगर थाना क्षेत्र के कथिल गंजू इलाके में मंगलवार को एक विवाहिता की नाले में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाया कर केस दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार कथिल गांव की रहने वाली 28 वर्षीय महिला सपना देवी पत्नी जगदीश कुमार मंगलवार की सुबह करीब सात बजे अपनी बकरियों को नहलाने के लिए घोेरडी-बरमीन नाले पर गई थी।
बकरियों को नहलाते समय उसका पांव फिसल गया और वह गहरी पानी में जा गिरी। उसके साथ गए देवर के चार वर्षीय बेटे तरुण ने इस घटना की जानकारी अपने घर पर आकर दी। उसके बाद परिजनों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर सपना को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और रामनगर अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाया। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय महिला का पति सुद्धमहादेव में था। मेले में उसने मिठाई की दुकान लगाई थी।