फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैम के पानी में मृत मिला तेंदुआ

Sun, 29 May 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर लड्डन पावर हाउस क्षेत्र में बने डैम में सुबह एक एक तेंदुआ मृत मिला। मौके पर पहुंची वन विभाग व वाइल्ड लाइफ की टीम ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह दस बजे के करीब चढ़त पखलाई क्षेत्र में पड़ते लड्डन पावर हाउस डैम में किसी ने एक तेंदुए को मृत देखा। इस बात की जानकारी वन विभाग और वाइल्ड लाइफ विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे दोनों विभागों के अधिकारियों ने तेंदुए को डैम से निकाला।

तेंदुए की मौत के कारणों की जानकारी हासिल करने के लिए शव का पशु चिकित्सकों से पोस्टमार्टम करवाया गया। दोनों विभागों के अधिकारियों का कहना था तेंदुआ नहर में बहते हुए आया है। डैम के जाले में फंस जाने के कारण ही उसकी डूबने की जानकारी मिली है। तेंदुए की आयु तीन वर्ष के करीब था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही साफ हो पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें