फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पकड़ा गया युवती के अपहरण का आरोपी

Mon, 05 Dec 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/ उध्ामपुर
विज्ञापन
छात्रा का कहना है कि जानबूझ कर उसका अपहरण करवाया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को थाने के बाहर पुलिस की हिरासत से फरार आरोपी को पकड़ पाने में पुलिस अभी तक नाकाम रही है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश के लिए पुलिस पार्टियों को भेजा गया है। गौरतलब है कि फरार आरोपी आसिफ अली उधमपुर को सुई क्षेत्र से युवती का अपहरण करने के मामले में जम्मू से गिरफ्तार करके लाया गया था।
विज्ञापन


अपहरण के आरोपी के फरार होने के मामले में रविवार का दिन भी उधमपुर पुलिस के लिए नाकामी भरा रहा। रविवार को भी पुलिस थाने के बाहर से फरार हुए आरोपी आसिफ अली को पकड़ पाने में नाकाम रही। आरोपी आसिफ अली की तलाश में जुटी पुलिस हर संभव जगह पर आरोपी की तलाश कर रही है। सूत्रों की मानें तो एक पुलिस टीम को राज्य के बाहर भी आरोपी की तलाश में भेजा गया है।

पुलिस द्वारा आरोपी का सुराग लगाने के लिए आरोपी के नजदीकियों से पूछताछ भी की जा रही है। इस बीच पुलिस आसिफ व उसके करीबियों फोन रिकार्ड भी खंगालने की तैयारी कर चुकी है। इस बारे में एसएचओ ओपी चिब ने बताया कि पुलिस फरार हुए आरोपी को तलाश में पूरा जोर लगा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें