जिले के नतना राजगढ़ सड़क पर टाटा मोबाइल (महेंद्रा) के पलटने के कारण ड्राइवर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामबन से नतना राजगढ़ का मार्ग कच्चा है। लिंक रोड़ से होकर वाहन चालक बाल कृष्ण निवासी जट्ट गली महेंद्रा लेकर घर जा रहा था।
कच्चा मार्ग और एक तीखे मोड़ के कारण रात करीब साढ़े दस बजे गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद कई फीट तक दूर गई। सुनसान रास्ता होने के कारण राहत भी नहीं पहुंच पाई। देर रात कुछ लोगों ने हादसे को देखा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को निकाला और नजदीक सब जिला अस्पताल में पहुंचाया। डाक्टरों ने ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार गाड़ी मेें बाल कृष्ण अकेला था और वह घर जा रहा था। सड़क हादसे का मामला दर्ज करके जांच जारी है और गाड़ी को भी सीज कर लिया है।