फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगेड़ा में चली गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर गंगेड़ा इलाके में शनिवार देर रात को गोलियां चलने की आवाज सुनाई देने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। पुुलिस को पिस्टल से चली गोलियों के चार खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे अचानक ही गंगेड़ा में गोलियां चलने की आवाज सुनाई देने लगी। गोलियां चलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग घरों में दुबक गए। कुछ लोगों ने इसकी सूचना उधमपुर पुलिस स्टेशन में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई और पुलिस की टीम ने रात को ही सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। सर्च आपरेशन के दौरान पुलिस ने एक स्थान से पिस्टल से चली गोलियों के चार खोखे बरामद किए।
एसएचओ उधमपुुर विजय चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद रात को ही सर्च आपरेशन छेड़ दिया गया था। गोलियां किसने और क्यों चलाई है, इसका पता लगाया जा रहा है। चारों गोलियां एक ही पिस्टल से चलाई गई है और पिस्टल किसकी है इसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें