भीमताल (नैनीताल)। शहर की एक युवती ने पीएचडी की डिग्री दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तपोवन बाइपास निवासी तारा दत्त कांडपाल की पुत्री श्वेता कांडपाल ने रविवार शाम हाल निवासी मोहाली चंडीगढ़, मूलनिवासी बिलासपुर हिमाचल निवासी अरुणेश कुमार के खिलाफ भीमताल थाने में तहरीर दी। युवती ने पुलिस को बताया कि अरुणेश कुमार ने ग्लोबल कंसल्टेंट ग्रुप से पीएचडी कराने के नाम पर पांच लाख की मांग की गई थी। इस पर युवती के पिता ने उक्त व्यक्ति के बैंक खाते में 50 हजार रुपये जमा कराए। बाद में जब युवक से पीएचडी की डिग्री दिलाने के लिए वार्ता की गई तो युवक ने न तो फोन उठाया और न ही कोई संपर्क किया। इस पर युवती ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट कराई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच, सबूत जुटाने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।