चिनैनी में नियमित की जाए पानी की आपूर्ति
चिनैनी। कस्बे के भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को मासिक बैठक हुई। इसमें विभिन्न गांव से आए लोगों ने कई प्रकार की समस्याएं रखीं। विशेष रूप से चिनैनी मेें पानी की समस्या दूर करने की मांग की गई। लोगों ने कहा कि तीसरे दिन सप्लाई होने वाले पानी की आपूर्ति नियमित की जाए ताकि लोगों को दिक्कतें न हों। बावलियों में भी पानी की कमी आने लगी है, जिस कारण दिक्कतें होती हैं। उधर बश्ट, टंडार, समरोली व अन्य गांव के लोगों ने पानी, बिजली, सड़क व अन्य समस्याएं रखीं। बैठक में पार्षद बलवान चंद अंताल, हंसराज, सपना देवी, करनैल चंद, शरीफ पठान, सरपंच सुरेंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल उपप्रधान चैन चंद ने की बैठक में जिला उपप्रधान नरेश भगत मुख्य रूप से मौजूद रहे। ब्यूरो