दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज
चिनैनी। चिनैनी में कुछ दिनों से ठंड में इजाफा हो गया है। शुक्रवार को दिन भर ठंडी हवाएं चलती रहीं। दोपहर बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आ गया और ठंड में और इजाफा हो गया। दोपहर बाद बादल छा गए, जिससे क्षेत्र में ठंडी हवाओं से सर्दी बढ़ गई और लोगों ने शाम के समय अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास किया। पहला सप्ताह बीत चुका है, लेकिन बारिश नहीं हुई है। शुक्रवार को जिस तरह से मौसम के मिजाज में बदलाव आया था, उससे बारिश व बर्फबारी की उम्मीद थी। देर शाम तक ठंडी हवाएं चलती रहीं और दुकानदार भी जल्दी दुकानें बंद कर घरों को चल दिए। ब्यूरो