फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमशुदा महिला व लड़की को परिवार को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मजालता और टिकरी पुलिस ने दो अलग अलग गुमशुदगी के मामलों में एक महिला और एक लड़की को तलाश करके परिवार को सौंपा है। जानकारी अनुसार सात मार्च को मजालता तहसील के खून गांव से एक महिला गायब हो गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। शनिवार को एक छापेमारी में महिला को तलाश करने में कामयाबी हासिल हुई। पुलिस ने औपचारिकता पूरी करने के बाद महिला को परिवार के हवाले कर दिया गया। वहीं दूसरा मामला टिकरी पुलिस चौकी के अधीन पड़ते मुत्तल इलाके का था। 27 मार्च को किसी ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस चौकी में दर्ज करवाई थी। शनिवार को पुलिस ने इसको भी बरामद करके परिवार को सौंप दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें