फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियो में आग लगने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते मियां बाग इलाके में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सुबह करीब दस बजे लोगों ने एक अधूरी इमारत में व्यक्ति का अधजला शव पड़ा देखा। व्यक्ति का शव आग सेकने के लिए जलाई गई लकड़ियों के बीच पड़ा था। लोगों ने तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ समय के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मियां बाग में रहने वाले लोगों से शव के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। उसके कब्जे से से भी किसी तरह का पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने प्राथमिक जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रख दिया है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की मौत जलाई गई आग में जलने से हुई है। उसकी हालत को देख कर लग रहा है कि जब वह आग में गिरा था तो उस समय में नशे में भी था, लेकिन इसके बारे में अभी सही पुष्टि नहीं की जा सकती है। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें