किश्तवाड़। बुधवार को थाने में एक घटना पेश आई थी, जिसमें एक व्यक्ति अख्तर हुसैन निवासी केशवान की पुलिस हिरासत में हालत खराब हुई थी। उसे जम्मू रेफर कर दिया गया था। उस पर एसएसपी अबरार अहमद चौधरी ने कहा कि पुलिस हिरासत में किसी ने उसकी पिटाई नहीं की है, परंतु घटना यह हुई थी कि उस व्यक्ति ने खुद को फांसी लगाने का थाना के शौचालय में प्रयास किया था जिस पर उसकी हालत खराब हुई और उसे जम्मू रेफर कर दिया गया था।
उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति को इस मामले में बुलाया था। इसी केशवान इलाके से पांच सप्ताह पूर्व एक व्यक्ति तारिक अहमद के लापता होने का मामला दर्ज हुआ था। हमने जांच आरंभ की तो पता चला कि अख्तर हुसैन की पत्नी के मोबाइल पर कई बार उसके साथ बाचचीत हुई है। इस पर हमने उसे थाना में बुलाया था, जिसके साथ उसकी पत्नी भी थी। पूछताछ अभी करनी ही थी कि उसने कहा कि में शौचालय करने जाऊंगा, जिसे जाने दिया गया, जहां पर उसने दरवाजा बंद कर अपने ही बेल्ट से फांसी लगाने का प्रयास किया था। काफी देर तक इंतजार किया गया तो पुलिस जवान शौचालय में देखने गए। दरवाजा खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खोला गया तो थाना प्रभारी को सूचित किया गया। दरवाजा तोड़ने के बाद वह व्यक्ति बेसुध हालत में मिला, जिसे तुरंत जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे जम्मू रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। थाने में उसे टार्चर करने की खबर बताई जा रही है जिस पर हमने भी जांच की परंतु सच्चाई यह है कि उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था।