चिनैनी। चिनैनी पुलिस ने चरस तस्करों को चरस की तस्करी करते हुए हिरासत में लिया है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल बताई गई हैं जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। चिनैनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार को श्रीनगर से जम्मू की ओर एक कार जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर जब चिनैनी के मोटरशेड के पास एसडीपीओ चंद्रजीत सिंह व थाना प्रभारी परमजीत सिंह के नेतृत्व में लगाए नाके पर पुलिस ने कार की चेकिंग की तो उसमें चरस छुपाई गई थी तथा पुलिस का नाका देख एक व्यक्ति गाड़ी से फरार हो गया। गाड़ी से एक किलो एक सौ 88 ग्राम चरस छुपाई गई थी जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी गुरप्रीत, लक्ष्मी, रेणु को हिरासत में लिया जबकि फरार आरोपी में शौकत अली बताया गया है । पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया गया कि चरस को चार पैकेट में पैक किया गया था।