छतरैडी में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत
रामनगर। रामनगर तहसील के छतरैडी गांव में वीरवार देर रात को बेटी के घर गए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार बसंतगढ़ तहसील के पलेई गांव का रहने वाला हेमराज बेटी के घर गांव छतरैडी में गया था। वीरवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर शुक्रवार को पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामनगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। ब्यूरो