फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला विवाहित महिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मजालता। मजालता थाना क्षेत्र के थलोरा इलाके में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थलोरा गांव की रहने वाली निशा देवी पत्नी सतपाल का शव मंगलवार की सुबह घर के नजदीक ही संदिग्ध परिस्थितियों में लटका देखा गया, जिसके बाद गांव के लोगों व परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भरत शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव उसके पति को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें