फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सरपंच ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर सतैनी पंचायत के एक गांव में मंगलवार देर रात को पूर्व सरपंच ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और सभी ने आरोपी को पकड़ कर बुरी तरह से पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रात को पहले पूर्व सरपंच का जिला अस्पताल में उपचार कराया और फिर रौन दोमेल पुलिस चौकी पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मंगलवार देर रात को पूर्व सरपंच रेवत सिंह ने गांव के एक घर में महिला को अकेला पाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला के रोने व चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए और उन्होंने भागने का प्रयास कर रहे पूर्व सरपंच को पकड़ लिया। पकड़ने के साथ सभी लोगों ने पूर्व सरपंच को खूब पीटा और साथ ही इसकी सूचना रौन दोमेल पुलिस चौकी को भी दी। सूचना मिलने के बाद चौकी से अधिकारी व जवान मौके पर पहुंच गई। जब तक पुलिस पहुंची तब तक स्थानीय निवासियों ने पूर्व सरपंच को पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया था। पुलिस ने सबसे पहले पूर्व सरपंच को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर अपने साथ रौन दोमेल पुलिस चौकी ले गए। पुलिस ने पूर्व सरपंच के पास से देसी कट्टा व तेज धार हथियार भी बरामद किए हैं। वहीं सुबह के समय काफी संख्या में लोग पुलिस स्टेशन पहुंच गए। स्थानीय निवासियों ने पूर्व सरपंच पर कई गंभीर आरोप लगाए और पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण व पीड़ित महिला की पूरी बात सुनने के बाद पुलिस ने पूर्व सरपंच के खिलाफ एफआईआर नंबर 240/19 अंडर सेक्शन 376, 458, 511 आरपीसी 4/27 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
----
इनसेट
छह वर्ष पहले भी किया था दुष्कर्म का प्रयास
करीब छह वर्ष पहले आरोपी पूर्व सरपंच रेवत सिंह ने गांव में नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। जानकारी अनुसार छह वर्ष पहले सरपंच के पद पर रहने के दौरान रेवत सिंह ने रात को अर्धनग्न होकर और शरीर पर तेल लगाकर महिला के घर पहुंचा था और दुष्कर्म का प्रयास किया था। महिला के शोर मचाने पर लोग घरों से बाहर निकल आए थे। पूर्व सरपंच ने भागने का प्रयास किया तो लोगों ने पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें