उधमपुर। पुलिस ने शहर के दो अलग अलग स्थानों पर लगाए गए नाकों पर तीन वाहनों से 80 किलो भुक्की बरामद कर तीन तस्करों के गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी राजीव पांडे ने बताया कि शहर के जखैनी व रौन दोमेल इलाके में नाका लगा कर रखा था। जखैनी में पुलिस ने ट्रक नंबर पीबी06एच-9815 को तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने पर पुलिस ने ट्रक के अंदर से 50 किलो भुक्की बरामद की। पुलिस ने उसी समय चालक भगवंत सिंह निवासी अमृतसर को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरा मामला रौन दोमेल में सामने आया है, जहां पुलिस ने ट्रक नंबर पीबी35क्यू-7642 और पीबी07एए-7391 को तलाशी के लिए रोका और दोनों वाहनों से करीब 30 किलो भुक्की बरामद की। पुलिस ने दोनों वाहनों के चालक निरंजन सिंह, निवासी बटाला पंजाब और सुरेंद्र सिंह निवासी दसुआ पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।