किश्तवाड़। पुलिस ने एक अपहृत नाबालिग लड़की को खोजकर अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक 23 नवंबर को पुलिस स्टेशन अठोली में शिकायत मिली थी एक नाबालिग लड़की का नजमदीन बकरवाल निवासी जामली, कठुआ ने अपहरण कर लिया है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को जामली इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ लड़की भी बरामद हो गई। सभी औपचारिकताएं पूरी कर लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया है। संवाद