रामबन। अपने मुवक्किल के साथ अभद्र वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रामबन पुलिस ने शुक्रवार को एक वकील के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार कोट शालगढ़ पोगल परिस्तान उखराल निवासी राहुल कटोच पुत्र पूर्ण चांद के खिलाफ थाना रामबन में एफआईआर दर्ज कर धारा 294 आईपीसी 66 (ई) और 67 (ए) आईटी अधिनियम के तहत के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार किसी ने व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो साझा किया था और रामबन पुलिस को टैग किया था। इसके अलावा पीड़ित के भाई द्वारा लिखित शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने एडवोकेट को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो में पाया गया कि आरोपी वकील पीड़ित महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में है। सोशल मीडिया साइट्स पर वीडियो वायरल हो गया।