फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला में एक व्यक्ति पाया गया कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शुक्रवार को बाहरी राज्य से लौटा एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण को मात देने में भी कामयाब हुआ है। इसके बाद जिला में कोरोना संक्रमण के कुल छह मामले सक्रिय हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से जिले में कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। हालांकि बीच में कुछ कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। वीरवार को एक साथ चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इससे स्वास्थ्य विभाग की थोड़ी चिंता बढ़ी है। वहीं शुक्रवार को भी बाहरी राज्य से लौटा एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। जबकि एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण को मात देने में भी कामयाब हुआ है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 11450 हो गई है। इनमें से 11306 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। जबकि 138 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब छह सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें