चिनैनी। पुलिस ने हाईवे पर श्रीनगर से पंजाब की ओर आ रहे ट्रक (पीबी 11सीएम 3118) से 10 किलो भुक्की बरामद की है। वहीं, तस्करी के आरोप में चालक सूचा सिंह निवासी अमृतसर (पंजाब) को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार चिनैनी पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जीरो प्वाइंट इलाके में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान श्रीनगर से आ रहे ट्रक को तलाशी के लिए रोका गया। इस दौरान छिपा कर रखी गई 10 किलो भुक्की बरामद हुई है। कार्रवाई को एसडीपीओ अहमद शाफी जरगर और थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर व वाहन को सील कर कार्रवाई शुरू कर दी है।