उधमपुर। शहर के जखैनी इलाके में पुलिस ने मंगलवार रात घाटी से पंजाब की ओर जा रहे दो वाहनों से 50 किलोमीटर बरामद करने के साथ ही तीन लोगों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस वाहनों को कब्जे में लेकर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार रात को पुलिस ने कार (पीबी65आर-8147) और ऑटो लोड कैरियर वाहन (पीबी10जीके-1667) को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान 50 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने वाहनों में सवार मक्खन राम, विजय कुमार और बिट्टू तीनों निवासी दोमाजू तहसील पायल, लुधियाना (पंजाब) को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।