चिनैनी। चिनैनी पुलिस ने मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए जहां आठ मवेशियों को मुक्त करवाया है वहीं तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान अलताफ हुसैन निवासी उधमपुर के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसडीपीओ चिनैनी अहमद शाफी जरगर व थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम की ओर से नाका लगाया गया था। इस दौरान चिनैनी दोमेल के पास ट्रक को जांच के लिए रोका और तलाशी लेने पर उसमें आठ मवेशी पाए गए। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त करवा कर चालक को गिरफ्तार कर लिया व मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।