उधमपुर। रैंबल थाना क्षेत्र के फ्लाटा इलाके से पुलिस ने सोमवार देर रात को एक व्यक्ति को आठ छल्ली चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अलताफ हुसैन निवासी अरनास (रियासी) के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार देर रात को फ्लाटा इलाके में नाका लगा कर रखा था। इसी बीच एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में घूमते हुए देखा। तलाशी लेने पर उसके पास से चरस की आठ छल्लियां बरामद कीं। पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन रैंबल पहुंचा दिया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।