फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाशरी टनल में डंपर-कार की टक्कर में तीन लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। बटोत पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चिनैनी-नाशरी टनल के अंदर मंगलवार को एक डंपर और कार में हुई टक्कर में कार में सवार तीन यात्री घायल हो गए। घायलों को टनल की गाड़ी से सीएचसी चिनैनी पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह चिनैनी-नाशरी सुरंग में उधमपुर से रामबन की ओर जा रहे डंपर की दूसरी दिशा से आ रही कार की टक्कर हो गई। हादसे में राकेश कुमार व विजय कुमारी निवासी किश्तवाड़ व मोहम्मद रफीक निवासी पोगल (रामबन) घायल हो गए। उन्हें टनल की पेट्रोलिंग गाड़ी से चिनैनी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें