उधमपुर। शहर के सुभाष स्टेडियम नजदीक लिंक रोड से पुलिस ने दो लोगों को 12 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार पुलिस ने अखिलेश शर्मा निवासी इंदिरा नगर (उधमपुर) और अमजद खान निवासी आदर्श कॉलोनी (उधमपुर) को लिंक रोड पर घूमते हुए देखा और शक होने पर दोनों को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान दोनों के पास से 12 ग्राम चिट्टा बरामद किया।