फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के ट्रक से 128 किलो भुक्की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जखैनी इलाके से पुलिस ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के एक ट्रक से 128 किलो भुक्की के साथ उसके चालक को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। चालक पंजाब के होशियारपुर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जखैनी इलाके में नाका लगाया गया था। इसी दौरान कश्मीर घाटी से पंजाब की तरफ जा रहे ट्रक (एचपी64ए-9425) को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान उसके अंदर से छह बैग में रखी गई 128 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक चालक गुरविंदर सिंह निवासी होशियारपुर (पंजाब) को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें